व्यक्ति के दोनों हाथ काटने की कोशिश की थी, 30 आरोपियों पर पर्चा दर्ज, वजह निकली सिर्फ घूरना

लुधियाना। ढोलेवाल क्षेत्र के अधीन 20 से 30 लोगों ने एक पूरे परिवार पर हमला कर दिया था। जिसमें हमलावरों ने एक युवक के माता-पिता समेत दो बहनों को जख्मी कर घर में तोड़फोड़ कर दी थी। इसके साथ ही युवक के पिता के दोनों हाथों को काटने की कोशिश की, लेकिन मोहल्ले के लोग जब मदद करने आए तो सभी हमलावर भाग गए। फिर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सिविल अस्पताल में घायल पिता को प्राथमिक उपचार देने के बाद सीएमसी अस्पताल रैफर कर दिया था। इस भयंकर हमले की वजह ये िनकली की शिकायतकर्ता के बेटे ने सब्जी मंडी में आरोपी युवक को घूर लिया था। ढोलेवाल में हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की थी पुलिस को गुरमीत कलसी वासी गुरु अर्जन देव नगर ढोलेवाल ने बताया कि उनके बेटे की मोहल्ले के कुछ लोगों से पुरानी रंजिश थी। इसके बाद 28 की रात को उनका बेटा परमीत सिंह सब्जी मंडी गया था। जहां उसने आरोपी संदीप कुमार को घूर कर देखा था। इस पर संदीप व उसके एक दोस्त ने परमीत से मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद उनका बेटा बाइक से घर आ गया। लेकिन इस बीच आरोपी संदीप भी उसका पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंच गया। आरोप है कि सभी हमलावर दीवार फांदकर घर में घुस कर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने घर में मौजूद गुरमीत कलसी, उनकी प|ी चरणजीत कौर, दो बेटियों पर हमला कर दिया। इसके साथ ही गुरमीत के दोनों हाथों को काटने की कोशिश की, लेकिन जब महिला ने शोर मचाया तो इलाका निवासियों को आता देख सभी हमलावर भाग गए। थाना डिवीजन-6 की पुलिस ने संदीप कुमार, रिपन सोहल समेत 30 लोगों पर पर्चा दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *