भास्कर न्यूज | अमृतसर टैक्सटाइल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की तरफ से अमृतसर चैंबर्स ऑफ कॉमर्स स्थापित करने का फैसला लिया गया है। उक्त फैसला संगठन की प्रधान दीपक खन्ना की अध्यक्षता में एनुअल जनरल मीटिंग में लिया गया। बैठक में चैंबर्स बनाने का प्रस्ताव उद्योगपति कमल डालमिया ने पंजाब प्रदेश मंडल के प्रधान प्यारे लाल सेठ की मौजूदगी में लिया गया है। इसके अलावा बैठक में सर्वसम्मति से हुए चुनाव में दीपक खन्ना फिर से प्रधान चुने गए हैं। उन्हें व्यापार मंडल की तरफ से भी जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसकी घोषणा प्यारे लाल सेठ ने खुद की। सेठ ने कहा कि चैंबर्स की रूपरेखा जल्द तैयार कर ली जाएगी। इसी तरह टेक्सटाइल मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के मौजूदा महासचिव राजीव खन्ना एक बार फिर से महासचिव मनोनीत किए गए हैं। सर्वसम्मति से हुए चुनाव के तहत उद्योगपति कमल डालमिया को संगठन का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विनोद कुमार सेठ वित्त सचिव तथा राकेश खन्ना संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं। समारोह के मुख्यातिथि पावरकॉम के चीफ इंजीनियर राजीव पराशर थे। उन्होंने व्यापारियों को विभाग द्वारा 24 घंटे बिजली सप्लाई उपलब्ध करवाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा स्टाफ की कमी भी पूरी की जा रही है। विशेष तौर से जूनियर इंजीनियर की भर्ती की गई है। इस मौके पर विशेषातिथि अरुण खन्ना, रजत जोशी, अरविंद कुमार ने भी अपने विचार उद्योगपतियों के साथ रखें। प्रधान दीपक खन्ना तथा महासचिव राजीव खन्ना की तरफ से विशेष तिथि राजीव पराशर, रजत जोशी, अरुण खन्ना इत्यादि को विशेष तौर से सम्मानित भी किया गया। महासचिव राजीव खन्ना ने साल 2024-2025 की रिपोर्ट पेश करते हुए विस्तार से सदस्यों को संगठन की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सदस्यों को इस साल उद्योगपतियों की समस्याओं के हाल के लिए उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा तथा अन्य नेताओं के साथ हुई मीटिंग की जानकारी दी।


