अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा थाना क्षेत्र में गल्ला व्यापारी से 20 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह वारदात नगऊखेड़ी गांव के पास हुई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजा पुत्र रामसिंह भदौरिया निवासी भरसा बाबडी, शाढ़ौरा के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी राजा ने पुलिस को बताया कि उसने शिवा उर्फ शिवकुमार रघुवंशी (निवासी बारमहू, हाल आरोन), जसरथ उर्फ सोनू मीना (निवासी केशोपुर, थाना कुंभराज), गोलू उर्फ राहुल मीना (निवासी उमरिया चक्क, थाना कुंभराज) और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर इस लूट को अंजाम दिया था। पुलिस अब लूटे गए रुपए और अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। 20 रुपए छीन कर भागे थे आरोपी यह घटना 3 दिसंबर को हुई थी। शाढ़ौरा निवासी गल्ला व्यापारी नीरज साहू अशोकनगर की आईसीआईसीआई बैंक से 20 लाख रुपए निकालकर शाढ़ौरा जा रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने कट्टे की नोक पर उनसे मारपीट की और रुपए लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी थी।


