चिरमिरी| दुर्गा उत्सव की तैयारी में जुटे छोटा बाजार शंभू चौक में नई समिति का गठन गुरुवार रात बैठक कर किया गया, जहां सर्वसम्मति से कुलदीप पटले को अध्यक्ष बनाया है। वहां सोनू, मन्नू और नवीन को उपाध्यक्ष और सचिव की जिम्मेदारी सुधांशु घोष, सुदीप साहू को सौंपी है। वहीं सह-सचिव हिमांचल और काव्या को, जबकि कोषाध्यक्ष पपई को बनाया है। इस साल छोटा बाजार दुर्गा पूजा समिति में सभी युवा चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी है। समिति के पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण और धार्मिक वातावरण में दुर्गा उत्सव मनाने का संकल्प लिया है और तैयारी शुरू कर दी है।


