बोकारो | रविवार को प्राचीन काली मंदिर दुंदीबाद बाजार में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीश्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन मां नंदनी देवी के नेतृत्व में किया गया। आठ दिवसीय श्रीश्री शतचंडी महायज्ञ तक विधि-विधान से बनारस के आए आचार्यों के द्वारा संपन्न हुआ। रविवार के दिन महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। तत्पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।


