शदाणी दरबार तीर्थ में 21वां वार्षिक उत्सव के अवसर पर जनेऊ संस्कार और कर्णछेद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 56 बटुकों का जनेऊ संस्कार कराया गया और 100 से अधिक बच्चों का कर्णछेद किया गया। इस आयोजन में उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने भी अपना कर्णछेद कराया। शदाणी दरबार तीर्थ के संत युधिष्ठिर लाल ने बताया कि कर्णछेद से शरीर स्वस्थ रहता है और ऊर्जा मिलती है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- शदाणी दरबार में आकर मन प्रसन्न हुआ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि शदाणी दरबार आकर उनका मन बहुत प्रसन्न हुआ और यह आयोजन बहुत पवित्र है। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज में जनेऊ संस्कार के बाद बच्चा बड़ा माना जाता है और ईश्वर उसे जिम्मेदारियां उठाने की शक्ति देता है। सासंद बृजमोहन बोले- शदाणी दरबार तीर्थ में ऊर्जा महसूस होती है रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि शदाणी दरबार तीर्थ में विशेष शक्ति है और यहां आकर उन्हें अलग तरह की ऊर्जा महसूस होती है। उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि उन्होंने भी कर्णछेद कराया, जिससे उन्हें बहुत खुशी और शांति मिली। इस अवसर पर संत युधिष्ठिर लाल, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव, बीजेपी प्रदेश मंत्री अमित साहू, रायपुर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, बीजेपी मीडिया प्रभारी हेमंत पाणिग्रही, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ, शदाणी दरबार तीर्थ के उदय शदाणी, बंटी गांवडा, भरत बजाज, रितेश वाधवा, धनेश मटलानी सहित कई लोग उपस्थित रहे।


