शनिवार रात 6.9 एमएम बारिश, धूप के बावजूद सर्दी बढ़ी

अमृतसर| शनिवार रात हुई बारिश के चलते रविवार के मौसम के मिजाज में काफी बदलाव रहा। इसके चलते सुबह-शाम धुंध रही तो दिन में धूप खिली रही। इस दौरान दिन और रात दोनों के पारे में इजाफा हुआ। लेकिन हवा चलने के कारण सर्दी बढ़ गई । मौसम विभाग के मुताबिक बारिश 6.9 एमएम हुई थी। इसके बाद आज दिन का पारा 4.4 और रात का 1.4 डिग्री बढ़त पर रहा। आज दिन का पारा 18.1 और रात का 10.8 डिग्री रहा, जबकि उक्त क्रम में शनिवार का पारा 13.7/9.4 डिग्री रहा। बावजूद इसके सर्दी रही। पूर्वानुमान के मुताबिक आगे धुंध और शीतलहर रहेगी। इस बीच दिन का पारा 13.0/15.0 और रात का 10.0/8.0 डिग्री रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *