भास्कर न्यूज |अमृतसर पावरकॉम आउटसोर्स टेक्निकल ऑफिस वर्क एसोसिएशन की बैठक रविवार को हुई। पंजाब प्रधान सिमरनजीत सिंह, अमन रामगढ़िया और को-ऑर्डिनेटर अमनदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में एसोसिएशन के कई सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि सभी ठेकेदारी सिस्टम पर रखे कर्मचारियों को एकजुट करके संयुक्त फ्रंट बनाया गया है। जिसमें पावरकॉम में ठेकेदारी सिस्टम के तहत रखे कंप्लेंट हेंडलिंग बाइक, एनसीसी, सीआरसी स्टोर, मीटरिंग लैब समेत अन्य ठेकेदारी सिस्टम पर काम करने वाले कर्मचारी संयुक्त रूप से एकजुट हो गए है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदारी सिस्टम के तहत उन्हें कंपनी ने काम पर रखा है। वहीं कंपनी ने उनके वेतन और ईपीएफ में करोड़ों रुपए का गोलमाल किया है। जिसके बारे पावरकॉम मैनेजमेंट को कई बार लिखित शिकायत की है पर कोई सुनने को तैयार नहीं है। आखिर संयुक्त कमेटी बनाकर संघर्ष का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि संघर्ष दौरान अगर पावरकॉम का कोई नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेदारी मैनेजमेंट और कंपनी की होगी। इस मौके पर रविचंद्र, सुखविंदर सिंह, दविंदर सिंह, संदीप सिंह संधू, धर्मपाल सिंह, तरनदीप सिंह विरदी, कुलदीप सिंह समेत कई सदस्य मौजूद थे।


