ग्वालियर में मंगलवार रात 11.30 बजे शराब कारोबारी के मैनेजर से कार सवार बदमाशों द्वारा 1.81 लाख रुपए लूट की कहानी में पुलिस ने मान लिया है कि लूट हुई है। कार से लुटेरों का आना और कैश लूटने से पहले बेरहमी से मारपीट करने की कहानी को पुलिस संदिग्ध मान रही थी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को कुछ चश्मदीद मिले हैं, जिन्होंने एक युवक की कार सवार बदमाशों द्वारा सड़क पर पटक कर मारपीट की पुष्टि की है। पर पौने दो लाख का कैश लुटते किसी ने नहीं देखा। घटना की पुष्टि होने के बाद पुलिस बुधवार को पुलिस ने कई स्पॉट पर CCTV कैमरे खंगाले हैं। कई अहम सुराग भी जुटाए हैं। पुलिस ने मामले की पड़ताल में लगी हुई है। ऐसे समझिए पूरा मामला
बहोड़ापुर शब्द प्रताप आश्रम निवासी अनिल सिंह राजपूत मूल रूप से मुरैना का रहने वाला है। वह आमखो स्थित शराब दुकान पर बतौर मैनेजर पदस्थ है। मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे वह रोज की तरह दुकान का कैश लेकर रॉक्सी पुल पर मालिक को देने के लिए निकला था। आमखो तिराहे पर पहुंचने के बाद वह कस्तूरबा रोड की ओर जा रहा था कि कुछ आगे जाते ही तभी एक कार में सवार चार बदमाश उसके पास पहुंचे और उसका रास्ता रोककर मारपीट कर उससे नकदी का बैग छीन ले गए। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि बदमाशों ने उसकी बेरहमी से पटक-पटक कर मारपीट की है। यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है कि लूट करने वाले बदमाशों का टारगेट सिर्फ बैग लूटना होगा तो उन्होंने इतनी बुरी तरह उसकी मारपीट क्यों की है? वहीं जिस समय घटना घटित हुई मैनेजर नशे में था। दो टीमें खंगाल रही है CCTV कैमरे
पुलिस ने पहले घटना को संदिग्ध माना, लेकिन जब घटना स्थल के आसपास पड़ताल की तो मारपीट की पुष्टि हुई है। इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी इंदरगंज रोबिन जैन के निर्देशन में पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं जो CCTV कैमरे खंगाल रही हैं। कुछ स्थानों पर CCTV फुटेज भी मिले है। जिनमें बैग लेकर अनिल जाता हुआ दिख रहा है। अब पुलिस की टीमें आरोपी वाहन की तलाश में लगी हैं और उसके आने जाने का रूट खंगाल कर रही है, जिससे आरोपियों को पकड़ा जा सके। पुलिस का कहना
इस मामले में सीएसपी इंदरगंज रोबिन जैन ने बताया है कि एक शराब दुकान के कर्मचारी ने लूट की सूचना दी है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


