शराब की शॉप से चोरी के 3 आरोपी गिरफ्तार:एक आरोपी पहले टोल पर कर चुका है काम, सूनसान क्षेत्र में शराब की शॉप होने की थी जानकारी

पाली में शराब की शॉप का ताल तोड़ वहां से करीब ड़ेढ़ लाख रुपए के देशी-अंग्रेजी शराब चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। रिमांड के दौरान इनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस चोरी की गई शराब बरामद करने का प्रयास करेगी। पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी टोल प्लाजा पर पहले काम करता था। उसे पता था कि शराब की शॉप सूनसान क्षेत्र में है इसलिए आराम से चोरी की जा सकती है।
सीओ पाली ग्रामीण रतनाराम देवासी ने बताया कि 17 फरवरी को पाली के टैगोर नगर निवासी मोतीलाल पुत्र वनाराम चौधरी ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसकी शराब की शॉप सोनाईमांझी टोल नांके के पास है। 15 फरवरी की रात को अज्ञात चोर करीब डेढ़ लाख रुपए के देशी-अंग्रेजी शराब शॉप से चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।
आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज करीब 50 से ज्यादा पॉइंट पर खंगाले। तब जाकर आरोपियों के बारे में सुराग लगा। ऐसे में उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जिन्होंने वारदात करना स्वीकार की। इस पर 24 फरवरी को मामले में जोधपुर जिले के हिंगोली (भोपालगढ़) निवासी 22 साल के प्रदीप पुत्र भंवरलाल, 21 साल के अशोक पुत्र मुकनाराम और 29 साल के रामरतन पुत्र पुखराज को गिफ्तार किया।
प्रदीप टोल पर कर चुका है काम
मामले में सदर थानाप्रभारी सहदेव चौधरी ने बताया कि आरोपी प्रदीप पांच-छह महीने पहले सोनाईमांझी टोल पर काम कर चुका है। उसे पता था कि टोल के पास सूनसान क्षेत्र में शराब की शॉप आई हुई है। इस पर वह अपने दो अन्य साथियों के साथ वेन लेकर आया और करीब ड़ेढ लाख रुपए की शराब चोरी कर ले गए। आरोपियों को पकड़वाने में सदर थाने के कांस्टेबल सुरेश और हेमेन्द्र की मुख्य भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *