बैतूल| घोड़ाडोंगरी चौकी क्षेत्र के महेंद्रवाड़ी गांव में बुधवार रात एक व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह घोड़ाडोंगरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। एएसआई संतकुमार परतेती ने बताया महेंद्रवाड़ी गांव निवासी अमरलाल मर्सकोले 42 साल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अमरलाल शराब पीने का आदी था। अक्सर शराब पीकर हंगामा करता रहता था। शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांगता रहता था। इसके कारण एक सप्ताह परेशान होकर पत्नी उसे छोड़कर बाहर कमाने चली गई। इस पर अमरलाल ने शराब के नशे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।


