शराब ठेके ताले तोड़कर तोड़फोड़ करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:7 दिन पहले घटना को दिया अंजाम, अब तक 4 को पकड़ा

बालोतरा जिले की सिणधरी पुलिस ने शराब ठेके के ताले तोड़कर अंदर घुसकर तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस शेष आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अब तक इस मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार धनाऊ नेहरों की नाडी निवासी गणेशाराम पुत्र शंकराराम ने 8 जनवरी को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 7 जनवरी की रात में ग्राम कौशलू गांव में शराब के ठेके पर दो बोलेरो कैंपर व एक बाइक पर असामाजिक तत्वों ने दहशत फैलाते हुए ठेके में घुसकर तोड़फोड़ की। वहीं कैश रुपए भी लेकर चले गए। इस पर सिणधरी पुलिस ने थाने में एफआईआर दर्ज की। सिणधरी थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया- रिपोर्ट पर जांच पड़ताल शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाबपोश बदमाशों की पहचान की गई। तकनीकी व परंपरागत पुलिसिंग से अलग-अलग जगहों पर दबिश दी गई। पुलिस ने जोगाराम पुत्र बींजाराम निवासी कागों की ढाणी, बालाराम पुत्र लालाराम निवासी सांजटा पुलिस थाना सदर को डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी चनणाराम व पेमाराम को पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया। अब तक मामले में चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। आरोपी बालाराम के खिलाफ सदर बाड़मेर और सिणधरी पुलिस थाने में दो मामले पहले से दर्ज है। वहीं जोगाराम के खिलाफ भी इन्ही मामलों में आरोपी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *