शराब-ठेके में तोड़फोड़ का मुख्य आरोपी और सहयोगी गिरफ्तार:एक साल से चल रहे थे फरार, मामले में अब तक 7 आरोपी पकड़ें

बालोतरा जिले की सिणधरी पुलिस ने 12 माह से फरार 5 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। वांटेड शराब ठेके में तोड़फोड़ व मारपीट मामले में फरार चल रहा था। आरोपी ठेके के बराबर अवेध शराब का कारोबार चलाना चाहता था। इस वजह से घटना को अंजाम दिया था। अब तक इस मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। पुलिस के अनुसार सिणधरी थाने में डूंगराराम ने 5 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि भानाराम उर्फ भानिया पुत्र हुकमाराम निवासी खारिया खुर्द ने अपने साथियों के साथ मिलकर 4 दिसंबर 2024 की रात में गांव कौशलू स्थित शराब के ठेके पर हमला किया। तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया और मारपीट की। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने सिणधरी थाने में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाने, मारपीट करने समेत अनेक धाराओं में मामला दर्ज किया। एसपी रमेश ने बताया- मामले में मुख्य आरोपी भानाराम उर्फ भानिया तथा कंवराराम घटना के बाद से ही फरार थे। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन शातिर और बदमाश प्रवृति के आरोपी डिटेन नहीं हो पाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य साजिशकर्ता भानाराम पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने प्रयास करने के दौरान सिणधरी थानाधिकारी उमेश विश्नोई की पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी भानाराम उर्फ भानिया पुत्र हुकमाराम निवासी खारिया खुर्द, उसके सहयोगी कंवराराम पुत्र चूनाराम निवासी निम्बलकोट दोनों के पुलिस थाना आरजीटी बाड़मेर को डिटेन करने में सफल रहे। सरकारी शराब ठेके के बराबर अवैध कारोबार चला रहा था इनामी आरोपी भानाराम उर्फ भानिया का आधा दर्जन मामले दर्ज है। उसने अपने सहयोगियों के साथ ठेके के बराबर अवैध शराब के धंधे को बढ़ावा देने की नियत से ग्राम कौशलू स्थित शराब ठेके में दो बार तोड़फोड़ की घटनाओ को अंजाम दिया। भानाराम के खिलाफ सिणधरी में 6 और पाली में एक मामला दर्ज है। वहीं कंवराराम के खिलाफ आरजीटी बाड़मेर में तीन और सिणधरी में दो मामले दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *