खरगोन में एक टीचर शराब के नशे में ही स्कूल पहुंच गया। बच्चों को पढ़ाने भी लगा। उसने स्टूडेंट्स से कहा- तुम जानवर हो, मुझे नहीं पहचान पा रहे हो। मैं मेरे बेटे को भी नहीं छोड़ता हूं, जिसे जन्म दिया है। मेरा कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। शिक्षक केशव शारदे की इस हरकत से क्लास के बच्चे असहज नजर आए। कई छात्र छुट्टी से पहले ही स्कूल छोड़कर चले गए। छात्रों के जाने के बाद शिक्षक भी लड़खड़ाते हुए उनके पीछे जाने लगे। मामला डोंगरचिचली के सरकारी स्कूल का है। 6 जनवरी की इस घटना का वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। ग्रामीण बोले- गालीगलौज करते हैं टीचर
स्थानीय ग्रामीण सुभाष पटेल और सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश मकवाने ने कहा- शिक्षक केशव शारदे के व्यवहार से स्कूल का माहौल बिगड़ गया है। वे अक्सर शराब पीकर गांव में घूमते रहते हैं। गाली-गलौज भी करते हैं। इसके अलावा, एक अन्य टीचर रामचंद्र पाटीदार 4 जनवरी को शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद भी गैरमौजूद थे। बीईओ ने कहा- कार्रवाई की जाएगी
खरगोन बीईओ विष्णु पाटीदार ने कहा- ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा भेजा गया पंचनामा मिला है। मामले में जांच समिति गठित कर दी गई है। इसमें संकुल प्राचार्य, जनशिक्षक और बीआरसी को शामिल किया गया है। समिति से प्रतिवेदन मांगा गया है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। ये खबर भी पढ़ें… नशे में धुत होकर आया टीचर, डरकर भागे बच्चे धार के एक सरकारी स्कूल में शराब पीकर पहुंचे टीचर ने खूब हंगामा किया। नशे में चूर टीचर ने बच्चों के सामने गाली-गलौज की। फिर औंधे मुंह क्लास में ही गिर पड़ा। इससे घबराए बच्चे क्लास छोड़कर भाग गए। शराबी टीचर की हरकत से महिला टीचर भी डर गईं। महिला टीचर की सूचना पर प्रिंसिपल स्कूल पहुंचे तो नशेड़ी टीचर धमकाते हुए बोला- गिन-गिन कर मारूंगा…। पढ़ें पूरी खबर…


