शराब पीने का विरोध किया तो पति ने पत्नी की छाती में मारी गोली, मौत

एक नशेड़ी ने मंगलवार सुबह 10:30 बजे अपनी ही पत्नी की छाती में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल 12-बोर बंदूक को कब्जे में ले लिया। घटना मोगा के मैजेस्टिक रोड स्थित शांति नगर की है। मृतका की पहचान मनदीप कौर निवासी गांव शांति नगर है। बताया जा रहा है कि मनदीप कौर और पति चरणामृत सिंह के बीच सोमवार रात को झगड़ा हुआ था। बाद में गुस्साए चरणामृत सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक में गोलियां लोड कीं तो मनदीप खतरे को भांपकर छत से नीचे आई और रसोई में खुद को बंद कर पुलिस को बुला लिया। पीसीआर टीम घर पर आई और आरोपी चरणामृत सिंह को समझाकर लौट गई। पुलिस के जाने के बाद दोबारा पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। पति से दुखी होकर पत्नी ने पड़ोसी के घर में जाकर रात गुजारी। मनदीप कौर मंगलवार सुबह घर पर आई तो पहले से शराब पी रहे चरणामृत सिंह ने गुस्से में आकर उसे गोली मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आरोपी को समझाकर लौटी थी, अरेस्ट घर पर जांच करती पुलिस। हत्यारोपी ने बंदूक में गोलियां लोड कीं तो मनदीप ने खुद को रसोई में बंद किया, फिर पुलिस को बुलाया जसवीर कौर ने बताया ढाई साल पहले चरणामृत ने अपने 250 दुधारू पशु बेच दिए थे। ननद मनदीप अपने पति की हरकतों से दुखी थी, क्योंकि वह शराब पीकर आए दिन झगड़ा करता था। उसने रात को पुलिस बुलाई, लेकिन पुलिस दोनों को समझकर वापस लौट गई, लेकिन असलहा कब्जे में नहीं लिया। पुलिस के जाने के बाद चरणामृत ने मनदीप से फिर झगड़ा व मारपीट की। दुखी होकर मनदीप पड़ोसी के घर चली गई। मंगलवार सुबह जब मनदीप घर आई तो चरणामृत सिंह शराब पी रहा था। मनदीप ने शराब पीने से रोका तो वह झगड़ा करने लगा और गोली मारकर ननद की हत्या कर दी। आरोपी पर हत्या और असलहा एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। विलाप करता परिवार। लोगों के मुताबिक चरणामृत सिंह पहले भी कई बार गोलियां चला चुका है। चरणामृत सिंह और मनदीप कौर का एक बेटा और एक बेटी विदेश में है, जबकि एक बेटी अमृतसर में है। गांव किशनपुरा कलां निवासी जसवीर कौर ने बताया कि ननद मनदीप कौर की शादी 23 साल पहले हुई थी। उसका कहना है कि उसका ननदोई शुरू से ही गुस्सैल स्वभाव का था और वह मनदीप कौर के साथ लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। ननद 6 महीने अपने बच्चों के पास विदेश रहकर कुछ समय पहले ही घर पर लौटी थी। पति-प|ी घर के ऊपर बने चौबारे में रहते थे, जबकि नीचे मकान किराए पर दिया हुआ था। वारदात के समय किराएदार भी घर पर मौजूद नहीं था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *