शराब पीने पर 11 हजार, बेचने पर ₹21 हजार जुर्माना:टीकमगढ़ के लक्ष्मनपुरा में दशहरा मिलन के दौरान ग्रामीणों का फैसला

टीकमगढ़ जनपद की लक्ष्मनपुरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने ऐतिहासिक सामाजिक फैसला लेते हुए गांव में शराबबंदी का एलान किया है। शुक्रवार को गांव के हरदौल मंदिर परिसर में आयोजित दशहरा मिलन कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया। सामाजिक बहिष्कार का भी प्रावधान सरपंच कमलेश लोधी ने बताया कि समस्त ग्रामवासियों ने मिलकर यह निर्णय लिया है कि आज से गांव में ना तो कोई शराब बेचेगा और ना ही कोई उसका सेवन करेगा। नए नियम के तहत कड़े जुर्माने और बहिष्कार का प्रावधान किया गया है: सरपंच ने कहा कि जुर्माना भरने के बावजूद यदि कोई व्यक्ति अपनी आदतों में सुधार नहीं करता है तो उसे समाज से बहिष्कृत किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने की सराहना इस मौके पर बुडेरा थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने ग्रामीणों के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की। पंचायत के लोगों ने बैठक के बाद विधिवत पंचनामा भी तैयार किया है। बैठक में सरपंच कमलेश लोधी के साथ टुंडा लोधी, जगदीश लोधी, पप्पू लोधी, पंचू प्रजापति, ब्रज बिहारी लोधी, फूल सिंह लोधी, महेंद्र साहू, श्रीराम पाल, दयाल चढ़ार, रमेश लोधी, अखिलेश अहिरवार, उमेश वर्मा, राजपाल लोधी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *