शराब पीने पैसे मांगता था बेटा, परेशान पिता ने कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतारा

भास्कर न्यूज| महासमुंद बसना ब्लॉक के ग्राम पंचायत टेमरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बाप ने अपने बेटे की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना बीती रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक कमलदास मानिकपुरी (19) ग्राम पंचायत टेमरी का रहने वाला था। घर में अपने पिता धरमदास मानिकपुरी के साथ रहता था। रविवार की रात करीब 8 बजे खाना खाने के अपने कमरे में सोने चला गया। युवक शराब पीने का आदी थी। बेटे के शराब की लत से पिता परेशान था। समझाइश के बाद भी नहीं सुधार आया। रविवार को भी पैसे की मांग कर रहा था। नहीं देने पर विवाद भी हुआ। युवक अपने घर के परछी में सोया हुआ था। रात करीब 11 बजे घर में रखे कुल्हाड़ी से पिता ने युवक के सिर में जानलेवा हमला कर दिया। इससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या करने के बाद पिता बेटे के लाश के पास ही रातभर बैठे रहा। सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने में दी। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को पीएम के लिए अस्पताल िभजवाया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी धरमदास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी धरमदास मानिकपुरी ने पुलिस को बताया कि युवक आए दिन पैसे की मांग करता था। काम भी नहीं करता था। इससे पिता परेशान हो चुका था। साथ ही शराब पीने की लत से घर का माहौल खराब हो रहा था। समझाइश के बाद भी युवक नहीं सुधरा। इससे गुस्से में आकर पिता ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। बसना थाना में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। आरोपी के बताए निशानदेही के पास छिपाकर रखे कुल्हाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *