28 घरों में एक साथ हुआ गायत्री महायज्ञ

भास्कर न्यूज | मालखरौदा मालखरौदा ब्लॉक के सेरों में 28 घरों पर एक साथ एक ही समय में गायत्री महायज्ञ रविवार को संपन्न हुआ। ब्लॉक समन्वयक कृष्ण कुमार जायसवाल और भोग सिंह सिदार के संयुक्त प्रयास से बसंत पंचमी से प्रत्येक रविवार को गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ अभियान चलाया जा रहा है, जो गायत्री जयंती 5 जून 2025 को यज्ञाचार्य सम्मान समारोह के साथ समापन होगा। अभी तक छपोरा में 28 घरों में, पिहरीद में 46, पिरदा में 37, अचरीतपाली में 23, सकर्रा में 25, अडभार में 37, आडिल में 61, सपिया में 25, भाटा में 24 और सेरों में 28 घरों में यज्ञ संपन्न हो चुके हैं। ग्राम सेरों में गोविंद ऑटो सेंटर के संचालक गोविंद डनसेना, सेवक राम डनसेना, भजो डनसेना, बोधिराम डनसेना के प्रयास और भाग राम जयसवाल, विकास कश्यप, नरेश पटेल, संतोष जायसवाल, गणेशराम जायसवाल, पतिराम साहू, पंचराम निषाद, महेश राम साहू, घनश्याम राठौर, कृष्ण कुमार जायसवाल, शशि भूषण राठौर, प्रमोद शर्मा, सेवक राम, पुनीता जायसवाल, शारदा निषाद, गिरधर साहू, शीतल प्रसाद साहू, रामभरोस मैत्री, छात्रमणि पटेल, घासी राम, सूरीत लाल पटेल, युगल किशोर, विवेक मालाकार, भोग सिंह सिदार के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। अगला कार्यक्रम 4 मई को भेडीकोना में आयोजित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *