शराब सहित काबू तस्कर की पत्नी ने आबकारी विभाग की टीम पर 6 लोगों संग किया हमला, गाड़ी भी तोड़ी

भास्कर न्यूज | अमृतसर गांव चाचोवाली में आबकारी टीम ने गुप्त सूचना पर एक घर पर रेड कर 20 बोतले अवैध शराब सहित एक तस्कर कुलदीप सिंह को काबू किया। तस्कर की पत्नी कांति अपने साथ 6 लोगों के लेकर आई और हमला, करते हुए गाड़ी की तोड़फोड़ कर दी। महिला अपने आरोपी पति कुलदीप को लेकर भाग गई। थाना कथूनंगल की पुलिस ने इस मामले में दंपति सहित 9 लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह, कांति,सहज, अर्श, सुख निवासी चाचोवाली के रूप में हुई है। जबकि 4 हमलावर अज्ञात शामिल है। पुलिस को दी शिकायत में आबकारी इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने मंगलवार शाम को टीम के साथ रेड की थी, जिस दौरान तस्करों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक कर्मी को चोट आई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों को काबू कर उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *