शव के ऊपर से कई वाहन निकले:सड़क पर फैले शव के टुकड़े, शादी से आ रहे व्यक्ति को वाहन ने मारी टक्कर

भरतपुर में सेवर थाना इलाके के पंछी के नगला के पास बने फ्लाईओवर एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। वाहन से टक्कर लगने के बाद व्यक्ति मौके पर ही गिर गया। जिसके बाद उसके ऊपर से कई वाहन निकलते रहे। इससे व्यक्ति के शव के टुकड़े हाइवे पर बिखर गए। रात में ही हुई शव की शिनाख्त सेवर थाने के ASI अबधेश कुमार ने बताया कि कल सूचना मिली थी कि एक शव पंछी का नगला के पास स्थित ओवरब्रिज पर पड़ा हुआ है। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की तो, शव की शिनाख्त मुकेश निवासी मलाह गांव के रूप में हुई। मुकेश के परिजनों ने बताया कि वह एक शादी में गए थे। जहां से वह खाना खाकर आ रहे थे। रात में ओवरब्रिज क्रॉस करते समय उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। शव के टुकड़े सड़क पर बिखरे मुकेश वाहन की टक्कर से सड़क पर गिर गया।जिसके बाद उसके ऊपर से कई वाहन एक बाद एक निकलते रहे। इससे मुकेश के शव के टुकड़े ओवरब्रिज पर बिखर गए। स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और, गाड़ी को ओवरब्रिज पर शव के सामने खड़ा किया जिससे वाहन शव के ऊपर से नहीं निकल सकें। शव को देर रात ही आरबीएम अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवा दिया। आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *