अजमेर में 17 साल की नाबालिग लापता:मां बोली- मोबाइल बंद लेकिन व्हाट्सएप पर कर रही बात, लोकेशन नहीं बता रही

अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र से 17 साल की नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़िता की मां की ओर से रामगंज थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामगंज थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने शिकायत देकर बताया कि उसकी 17 साल की बेटी बिना बताए घर से चली गई। इसके बाद रिश्तेदारों और उसके दोस्तों से पता किया लेकिन उसकी किसी को जानकारी नहीं थी। मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी के पास एक मोबाइल भी है। लेकिन वर्तमान में मोबाइल बंद है। लेकिन बेटी व्हाट्सएप पर बात कर रही है। मां ने आरोप लगाया कि बेटी किसी के दबाव में बात कर रही है और लोकेशन नहीं बता रही हैं। रामगंज थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *