शहडोल के बुढ़ार में ठंड से बछड़े की मौत:प्रदेश का सबसे ठंडा जिला बना शहडोल; 5 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

शहडोल जिले में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। बुढ़ार क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी के कारण मंगलवार रात एक बछड़े की मौत हो गई। लगातार गिरते तापमान ने आम जनजीवन को भी प्रभावित किया है। बस स्टैंड के पास मृत मिला जानकारी के मुताबिक, बुढ़ार बस स्टैंड के पास रहने वाले बरऊ के बछड़े को मंगलवार देर शाम तेज ठंड लग गई थी। तापमान में अचानक गिरावट के कारण वह ठंड सहन नहीं कर पाया और बुधवार सुबह मृत पाया गया। इस घटना से स्थानीय लोग चिंतित हैं, क्योंकि पशुओं पर ठंड का प्रभाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। शहडोल लगातार चार दिन से सबसे ठंडा जिला जिले का न्यूनतम तापमान पिछले चार दिनों से 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है।
– 6 दिसंबर: 4.0 डिग्री
– 7 दिसंबर: 4.6 डिग्री
– 8 दिसंबर: 4.4 डिग्री
– 9 दिसंबर: 4.7 डिग्री लगातार ठंडे मौसम के कारण शहडोल प्रदेश का सबसे ठंडा जिला बन गया है। सुबह-शाम धुंध और शीतलहर के कारण लोगों को दैनिक कार्यों में परेशानी हो रही है। तापमान में और गिरावट की चेतावनी मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है। विभाग ने पशुपालकों और नागरिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *