शहडोल; घर के कुएं में गिरने से युवती की मौत:पानी निकलने के दौरान पैर फिसलने से हादसा; घर वालों के सामने तोड़ा दम

जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के सरवाही गांव में एक 18 वर्षीय युवती की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। घटना शनिवार सुबह की है। हादसे के बाद परिजनों ने उसे कुएं से बाहर निकला जब तक उसने दम तोड़ दिया था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच करने मौके पर पहुंच विवेचना कर रही है। परिजनों की कोशिश हुई नाकाम जानकारी के अनुसार पूजा कोल पिता राम प्रकाश (18) निवासी सरवाही अपने घर में स्थित कुएं से पानी निकाल रही थी। तभी उसका पर फिसल गया और वह कुएं के अंदर जा गिरी। कुएं में काफी पानी था युवती के कुएं में गिरने की आवाज सुन परिजन मौके पर दौड़ पड़े। उसे कुएं से बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। जब तक उसे कुएं से बाहर निकल गया, तब तक युवती ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी है। थाना प्रभारी जयसिंहनगर एसपी चतुर्वेदी ने बताया कि कुएं में डूबने से युवती की मौत हुई है। पानी निकलते वक्त यह हादसा हुआ है। परिजनों ने मामले की जानकारी हमें दी थी। जानकारी के बाद टीम मौके पर भेज विवेचना कराई जा रही है। मामले पर मर्ग कायम कर जांच जारी है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *