शहडोल में अतिक्रमण हटाने गए वन अमले पर हमला:डिप्टी रेंजर की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गए वन अमले पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना सोमवार को शहडोल जिले के केशवाही रेंज के कोपरी बीट अंतर्गत छिनमार गांव की है। डिप्टी रेंजर की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जैतपुर पुलिस के मुताबिक, केशवाही वन परिक्षेत्र में आने वाली बीट कोपरी के छिनमार गांव में सोमवार को वन विभाग की जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर रहे थे। इसकी जानकारी वन विभाग को लगी। जानकारी लगने के बाद डिप्टी रेंजर बृजभान सिंह मौके पर पहुंचे और कब्जा कर रहे लोगों को रोका गया, तभी ग्रामीण नाराज हो गए और डिप्टी रेंजर से गाली गलौज करने लगे। अतिक्रमण रोकते ही किया हमला मामला बिगड़ता देख डिप्टी रेंजर ने मामले की जानकारी केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी को दी। रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को कब्जा करने से रोका गया, जिसके बाद समय लाल चौधरी, रामहित चौधरी और संजय चौधरी ने वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। रेंजर को तत्काल दी सूचना डिप्टी रेंजर बृजभान ने बताया- जब मुझे जानकारी मिली कि कुछ लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। वह भूमि वन विभाग की आरक्षित है तो मैं मौका देखने अकेले पहुंचा। वहां कुछ लोग वन भूमि में अवैध कब्जा कर रहे थे। मैंने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लोग मुझ पर हावी हो गए, जिसके बाद मैंने इसकी जानकारी अपने रेंज अधिकारी को दी। समझाने के बाद भी नहीं माने आरोपी रेंजर अंकुर तिवारी अपनी टीम के साथ जब मौके पर पहुंचे तो कब्जा कर रहे लोगों को समझने का प्रयास किया गया, लेकिन तीनों लोगों ने हम पर हमला कर दिया और हाथ में रखे सबल, फावड़ा और गैंती से हमला करते हुए जान से मार देने की धमकी देने लगे। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके से वापस आ गई। आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ ने बताया कि इस मामले पर तीन लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार हैं। जैतपुर थाना के चौकी दरशिला में डिप्टी रेंजर की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा वन विभाग की टीम से गाली गलौज कर जान से मार देने की धमकी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *