शहडोल में बीच सड़क युवकों के दो गुटों में मारपीट:पार्किंग विवाद में हुई घटना, वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी

शहडोल शहर के बीचों-बीच युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। घटना से शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इसका एक वीडियो भी रविवार को सामने आया है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के शहडोल-बुढार मार्ग पर स्थित एक चाय सुट्टा बार के सामने हुई। पार्किंग में बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पार्किंग में बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के युवक सड़क पर खुलेआम एक-दूसरे से भिड़ गए। मारपीट का यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाते दिख रहे हैं। शहर के व्यस्त इलाके में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त और प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती न होने पर सवाल उठाए हैं। शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। हाल ही में रेलवे स्टेशन मार्ग पर एक मंदिर से भगवान के मुकुट की चोरी हुई थी। उसी दिन वार्ड नंबर 15 में एक घर से लाखों रुपए के गहनों की चोरी का मामला भी सामने आया था। इन लगातार हो रही घटनाओं के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठ रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *