शहरी और ग्रामीण सेवा शिविर की समीक्षा बैठक:फलोदी में 566 किसानों को मिनी किट, 2778 पेंशन सत्यापन, 984 जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए

राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई ने आज फलोदी में शहरी और ग्रामीण सेवा शिविर की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में एडीएम अजय ने विभागवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कृषि विभाग ने 566 किसानों को मिनी किट और 244 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा पॉलिसी दी। चिकित्सा विभाग ने 454 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की। 1640 लोगों की टीबी जांच की गई। 30 वर्ष से अधिक आयु के 2693 लोगों की बीपी और शुगर की स्क्रीनिंग हुई। 282 निक्षय मित्र बनाए गए। समाज कल्याण विभाग ने 2778 लोगों का सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन किया। ऊर्जा विभाग ने 549 में से 440 प्रकरणों का निपटारा किया। पशुपालन विभाग ने 618 पशुपालकों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की पॉलिसी दी। राजस्व विभाग ने आपसी सहमति से विभाजन के 48 में से 47 प्रकरणों का निपटारा किया। फॉर्मर रजिस्ट्री के 337 प्रकरण निपटाए। 6172 किसानों को किसान गिरदावरी ऐप की जानकारी दी गई। 984 जाति प्रमाण पत्र और 636 मूल निवास प्रमाण पत्र जारी किए। बैठक में विधायक पब्बाराम विश्नोई, जिला कलक्टर श्वेता चौहान, पुलिस अधीक्षक कुंदन कवरिया और जनप्रतिनिधि ज्योति ज्याणी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शिविर प्रभारी ने अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *