शहरी क्षेत्रों में सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान शुरू

नगर विकास एवं आवास विभाग ने केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के द्वारा जारी गाइडलाइन के आधार पर राज्य के सभी नगर निकायों में 1 जुलाई से विशेष स्वच्छता और जागरुकता अभियान सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ 2025 शुरू किया है। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इसको लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, अपर सचिव ज्योत्सना सिंह तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक सूरज कुमार की ओर से सभी निकायों और पदाधिकारियों को अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया है। रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लोगों को कर रहा जागरूक रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन इस अभियान को सफल बनाने और नागरिकों को सफाई की मदद से स्वस्थ रखने की दिशा में कई जागरुकता कार्यक्रम चला रहा है। राजधानी के 50 महत्वपूर्ण स्थानों पर वैरिएबल मैसेज साइन बोर्ड और पीए सिस्टम के माध्यम से लोगों को जल और वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। कमांड सेंटर से शहर के हर क्षेत्र में कचरा और जल जमाव की लाइव मॉनिटरिंग करते हुए रांची नगर निगम को सूचित किया जा रहा है। साथ ही रांची नगर निगम की 300 से ज्यादा कचरा उठने वाले वाहनों की लाइव निगरानी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *