रांची| उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए में स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय, विशिष्ट अनुभाजन कार्यालय, जिला आपूर्ति कार्यालय, भू-अर्जन कार्यालय, तथा जिला कल्याण कार्यालय, स्थापना कार्यालय, जिला नीलाम पत्र कार्यालय, अपर जिला दंडाधिकारी विधि- व्यवस्था कार्यालय का जायजा लिया।


