लोहरदगा|नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 में मतदाता जागरूकता के लिए गठित स्वीप कोषांग की ओर से शनिवार को शहरी क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक किया। इसमें स्वीप कोषांग की टीम द्वारा सरना टोली के आंगनवाड़ी केंद्र, रघुनंदन लेन और नाई टोली में मतदाताओं को 23 फरवरी 2026 के दिन सुबह 7 से शाम पांच बजे तक मतदान अवधि की जानकारी दी गई। साथ ही मतदान के महत्व को बताते हुए मतदाता प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस कार्य में कोषांग के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।


