शहर के फुटपाथ कब्जा मुक्त किए जाएं

जालंधर | शहर में पैदल चलने वाले लोगों की परेशानी का समाधान होना चाहिए। सिटी में फुटपाथों को कब्जा मुक्त किया जाए। शास्त्री मार्केट के पास लगभग सभी फुटपाथों पर कब्जे हैं। लोग फुटपाथों पर कारें भी खड़ी कर रहे हैं। मार्केटों में कस्टमर कॉरिडोर तक पैदल पहुंचना बड़ी समस्या बन चुका है। एक तरफ रोड सेफ्टी महीना मनाया जा रहा है, दूसरी तरफ लापरवाही जारी है। -सुरिंदर सिंह सैनी, जवाहर नगर। जालंधर| सिटी में दाना मंडी के पास बीएसएफ कॉलोनी है। इस कॉलोनी के सामने ओल्ड जीटी रोड के किनारे पुराने पार्क हैं। इन पार्कों की हालत खराब है। इनके अंदर लगाए गए ओपन जिम तथा झूले टूटे हुए हैं। सफाई भी रेगुलर तरीके से नहीं हो रही है। रोजाना शाम को जहां पर सैर करने वाले लोगों को परेशानी होती है। नगर निगम इस तरफ ध्यान दें। -गगन त्रेहन, ओल्ड जीटी रोड।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *