शहर के रमेश बने प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष

रायगढ़| कोड़ातराई स्थित जगदीश राइस मिल के संचालक रमेश अग्रवाल को प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष चुना गया है। रविवार को बिलासपुर के एक होटल में राइस मिलर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने की। बैठक में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह भी उपस्थित रहे। इस बैठक में कांतिलाल बोथरा को अध्यक्ष और विष्णु बिंदल को महामंत्री चुना गया। कोषाध्यक्ष के रूप में रमेश अग्रवाल के चयन पर जिले के राइस मिलर्स ने खुशी जताई है और इसे जिले के लिए गौरव की बात बताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *