संगीत व कला की गतिविधियों से बच्चों की रुचि को मिलेगा बढ़ावा

धरमजयगढ़ | परीक्षा खत्म होते ही विद्यालय में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, ताकि बच्चों को उनकी जिज्ञासा के अनुरूप शिक्षा में रुचि जागृत की जा सके। इसी उद्देश्य से ही कौशल विकास को ध्यान में रखकर पीएमश्री सेजेस धरमजयगढ़ मे प्राचार्य एचयू खान के मार्गदर्शन में समर कैंप की शुरुआत की गई। इससे पहले बच्चों को विद्यालय के प्रति रुझान बढ़ाने और समर कैंप से बच्चों और पालकों के साथ शिक्षकों की टीम ने घर जाकर संपर्क किया। समर कैंप की रूपरेखा के बारे में बताया, जिसमें बच्चों के सर्वागींण विकास को ध्यान में रखते हुए आर्ट एंड क्रॉफ्ट मार्डन आर्ट पेपर, स्मार्ट आठ वॉल पेंटिंग व विज्ञान के प्रति रुझान के लिए विभिन्न पौधों की पहचान कर उसके लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त करना रहा। 5 से 13 मई तक समर कैंप विद्यालय में आयोजित हो रहा है, जहां विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही हैं, जैसे बच्चों को भी इंट्रोडक्शन सिखाना, संगीत, आर्ट एंड क्रॉफ्ट, स्मार्ट आठ वॉल पेंटिंग, पहाड़ा गणित के सभी आकार और पाठ्यक्रम के अनुसार रुचिकर करना है। प्राचार्य ने बच्चों व शिक्षकों के उत्साह को देखकर बधाई व शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *