जोधपुर शहर में ठंडी हवाओं से परेशान लोगों को आज हल्की राहत मिली शनिवार को जहां बादलों की आवाज जा ही रही वहीं रविवार होते सुबह सही धूप खिली हुई नजर आई इसके चलते न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के पास नजर आया। आने वाले तीन चार दिनों बाद तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को सर्दी से हल्की राहत मिल सकती है। बता दें कि शनिवार को दिनभर ठंडक रही। धूप पूरी तरह से नहीं खिलने की वजह से भी इसका असर देखा गया। इसके चलते दिन में न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया था। इसके चलते आम जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। इसके चलते मौसम विभाग ने भी शनिवार को कोल्ड डे घोषित किया था। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो तीन दिनों तक हल्का कोहरा छाने की भी संभावना है। वहीं बादल भी छाए रहेंगे। शहर में 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं भी चलने का अनुमान है। अगले हफ्ते के मध्य से लोगो को सर्दी से हल्की राहत मिल सकती है।।


