शहर में अवैध शराब बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

लुधियाना| पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग थानों की टीमों ने दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने 16 पेटियां और 11 बोतल अवैध शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला फोकल पॉइंट थाना क्षेत्र का है। हवलदार बेअंत सिंह गोबिंदगढ़ फाटक के पास गश्त पर थे। इस दौरान ठेके के नजदीक खड़ी एक संदिग्ध गाड़ी की जांच की गई। गाड़ी से 16 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं और पुलिस ने मौके से चाहत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी कार्रवाई दुगरी थाना क्षेत्र में हुई। जांच अधिकारी बलवीर सिंह गश्त के दौरान अर्बन एस्टेट फेज-2 इलाके में मौजूद थे। इसी बीच सूचना मिली कि हरप्रीत सिंह नामक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस ने दबिश देकर उसे काबू किया और उसके पास से 11 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *