शेफ कुणाल ने बावर्ची सीजन-2 में 180 से प्रतिभागियों को 2 कैटेगरी में किया जज

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से हुई, जबकि कार्यक्रम का आकर्षण शेफ राहुल और शेफ विश्वदीप के बीच मजेदार कुक-ऑफ तथा शेफ कुणाल कपूर की ऊर्जावान बातचीत रही। इसी दौरान शेफ विकास चावला ने आहार में मिलेट्स के महत्व पर विचार रखे। समापन सीटी यूनिवर्सिटी के छात्रों की भांगड़ा प्रस्तुति के साथ हुआ। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने युवा पाक-प्रतिभाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भोजन को केवल करियर नहीं, बल्कि एक कला के रूप में अपनाना चाहिए। शेफ कुणाल कपूर ने कहा कि भारत के कोने-कोने से इतनी प्रतिभा देखकर गर्व होता है, जबकि डॉ. मनबीर सिंह ने बावर्ची सीजन-2 की मेजबानी को सीटी यूनिवर्सिटी के लिए गौरवपूर्ण बताया। इस आयोजन ने पाक-कला के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित किया और युवाओं में रचनात्मकता एवं नवाचार के प्रति नई ऊर्जा भरी। भास्कर न्यूज|लुधियाना सीटी यूनिवर्सिटी में बावर्ची सीजन-2 का समापन हुआ, जिसमें देशभर से 180 से अधिक प्रतिभागियों ने दो श्रेणियों होम कुक और स्टूडेंट में हिस्सा लिया। इस सीजन में देशभर से 180 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें दो श्रेणियों होम कुक और स्टूडेंट में विभाजित किया गया। पहला राउंड में से फाइनल के लिए 31 प्रतिभागियों का चयन किया गया। फिनाले का आकर्षण सेलेब्रिटी शेफ कुणाल कपूर की मौजूदगी रही, जिन्होंने न केवल प्रतियोगिता को जज किया बल्कि दर्शकों से बातचीत करते हुए अपनी पाक-यात्रा और अनुभव भी साझा किए। फिनाले का आकर्षण सेलेब्रिटी शेफ कुणाल कपूर की मौजूदगी रही, जिन्होंने न केवल प्रतियोगिता को जज किया बल्कि दर्शकों से बातचीत करते हुए अपनी पाक-यात्रा और अनुभव भी साझा किए। जूरी पैनल में शेफ संजीव वर्मा, अजय सूद, आशीष भसीन, गुंजन गोएला, विकास चावला, राहुल वाली, डॉ. वरिंदर सिंह राणा और विश्वदीप बाली शामिल रहे। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए चांसलर चरणजीत सिंह चन्नी, प्रो चांसलर डॉ. मनबीर सिंह, पद्मश्री रजनी बेक्टर, डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष राशि अग्रवाल और शिक्षा-विद्वान वीना डी’सूज़ा व मारिया भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *