शहर में तीन दिन में मौसम ने मारी पलटी:सुबह शाम बढ़ा ठंड का असर, जिलों में कोल्ड वेव को लेकर विभाग का अलर्ट

जोधपुर शहर में पिछले तीन दिनों से मौसम की चाल बदली हुई है। 3 दिन पहले जहां दोपहर के समय तीखी धूप के चलते लोगों को सर्दी से राहत मिली, लेकिन अब मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। शहर में ठंडी हवाओं के चलने की वजह से ठंड का असर भी बढ़ गया है। सुबह 8 बजे की बात की जाएगी तो करीब 8 डिग्री सेल्सियस तापमान न्यूनतम दर्ज किया गया। इसके चलते ठंड से बचने के लोग तरह तरह के जतन करते नजर आए। ठंड के असर के चलते आम जनजीवन भी प्रभावित है। वहीं दिन में भी सर्द हवाओं के चलने की वजह से ठिठुरन बढ़ रही है। अल सुबह लोग ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के जतन करते भी नजर आ रहे हैं। पिछले दो दिनों की बात की जाए तो न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट नजर आ रही है शहर में 10 डिग्री रहने वाला न्यूनतम तापमान सुबह के समय अब 8 से 7 डिग्री के बीच में आ चुका है इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में कोल्डवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *