शीतलहर का असर,पारा 9 डिग्री गिरकर @0.0:फतेहपुर में हल्की बर्फ जमी,10 और 11 को बारिश के आसार

सीकर में आज मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शीतलहर जारी रहने से यहां आज एक ही दिन में न्यूनतम तापमान में 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच चुका है। सीकर के फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु पर रहने के साथ ही हल्की बर्फ भी जम गई। हालांकि आज जिले को कोहरे से राहत मिली है। लेकिन तापमान जमाव बिंदु पर रहने के चलते लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है। वहीं जिले में तेज सर्दी को देखते हुए जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के द्वारा छोटे बच्चों को सर्दी से राहत दी गई है। आज और कल 8 वीं तक के बच्चों की स्कूल की छुट्टी रहेगी। सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को जिले में घना कोहरा भी छाया था। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 9 जनवरी तक जिले में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। 48 घंटे के दौरान तापमान में गिरावट होगी। इसके बाद प्रदेश में प्रभावी वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव रहने से 10 और 11 जनवरी को सीकर में बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी। सीकर में इस सीजन 7 दिन जमाव बिंदु के नीचे रहा पारा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *