शहर में नशे के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई, 31 आरोपी गिरफ्तार, तीन हथियार बरामद

भास्कर न्यूज | लुधियाना शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस ने एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी में लिप्त 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली गोलियां, हेरोइन और 3 हथियार (पिस्तौल व देसी कट्टा) भी बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। थाना दरेसी पुलिस ने प्रिंगल ग्राउंड के पास से रविंदर सिंह (बाल सिंह नगर) और प्रयांशु सलूजा (कुलदीप नगर) को 50 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, शिवपुरी इलाके से सनी कुमार (माधो नगर) और दर्शन कुमार (विजय नगर) को 30 नशीली गोलियां और एक पिस्तौल के साथ काबू किया गया। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने मोहल्ला पीरू बंदा से सतपाल सिंह, बलविंदर पाल और जीवन को 30 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया। थाना डिवीजन-1 पुलिस ने सूरज शर्मा और जगसीर सिंह को 30 नशीली गोलियों के साथ पकड़ा। थाना डिवीजन-2 की पुलिस ने दीपक नवजोत सिंह को 200 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। थाना डिवीजन-3 पुलिस ने मॉडल टाउन निवासी रविंदर सिंह कलसी को 12 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। थाना डेहलों पुलिस ने गांव खेड़ा निवासी पुराण सिंह को 105 नशीली गोलियों के साथ काबू किया। थाना दुगरी पुलिस ने आशु और जसविंदर सिंह को 56 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। थाना डाबा पुलिस ने हनीश कुमार, गौरव कुमार और करणवीर को 8 ग्राम हेरोइन और एक देसी कट्टा के साथ पकड़ा। थाना शिमलापुरी पुलिस ने मनप्रीत सिंह, कृष्णा चौबे, सोनू कुमार और वरिंदर कुमार को 3 ग्राम हेरोइन और एक पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। थाना डिवीजन-6 पुलिस ने कप्तान सिंह, राम बहादुर, प्रिंस, भूपिंदर सिंह और हरजिंदर सिंह को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। थाना पीएयू पुलिस ने हंबड़ां निवासी प्रीतपाल सिंह को 24 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया। थाना सराभा नगर पुलिस ने ममता (भाई रणधीर सिंह नगर) और राजू (अयाली कलां) को 20 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। थाना लाडोवाल पुलिस ने गांव रजापुरी निवासी लखविंदर सिंह को 71 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा, जबकि तलवंडी निवासी जसविंदर कौर को भी मामले में नामजद किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *