शहर में प्लेसमेंट कैप का आयोजन कल होगा

भास्कर न्यूज | कोरबा जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 21 जनवरी सुबह 11 बजे किया जाएगा। इसके माध्यम से नियोजक परिश्रम रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम हरियाणा और पेरेन्नियल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड बावधान पुणे में खाली विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें मीटर इंस्टॉलर, डीजी ऑपरेटर, डीवाटरिंग के पद शामिल हैं। शैक्षणिक योग्यता आईटीआई डीजल मैकेनिक, आईटीआई इलेक्ट्रिशियन, आईटीआई (सभी ट्रेड) व नॉन आईटीआई शामिल है। अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 07759-222069 में संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *