शहर में 4 एंट्री प्वाइंट पर चेकपोस्ट होटल और लॉज की सर्चिंग की गई

भास्कर न्यूज | कवर्धा स्वतंत्रता दिवस मेंे सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पुख्ता बंदोबस्त कर ली है। 15 अगस्त के एक दिन पहले ही शहर में 4 एंट्री प्वाइंट बिलासपुर रोड, राजनांदगांव रोड, रायपुर और समनापुर रोड में चेकपोस्ट लगाकर 50 जवान मुस्तैद रहे, जो हर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी लेते दिखे। गुरुवार को पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। होटलों व लॉज की तलाशी ली गई। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आचार्य पंथ श्रीगृंध मुनि नाम साहेब पीजी कॉलेज ग्राउंड में होगा। समारोह में सुरक्षा के लिहाज से 300 जवानों के बल चारों ओर तैनात रहेंगे। साथ ही कार्यक्रम देखने आने वाले लोगों की मैनुअली और मेटल डिटेक्टर के जरिए चेकिंग की जाएगी। कमान की जिम्मेदारी डीएसपी रैंक के अधिकारियों को सौंपी गई है। स्पेशल दस्ता सिविल ड्रेस में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखेगी। मुख्य समारोह के दौरान परेड में 11 टुकड़ियां शामिल होंगी। 2 स्थानों से वीआईपी और वीवीआईपी की एंट्री होगी मुख्य समारोह स्थल में 4 जगहों पर एंट्रेंस रहेगा। एक कॉलेज मेन गेट है, जहां से आम पब्लिक अंदर आएगी। दूसरे कॉलेज का पिछला गेट, जहां 2 जगहों से वीआईपी और वीवीआईपी लोगों की एंट्री होगी। यहीं पर वीआईपी गाड़ियों की पार्किंग भी होगी। आम लोगों के लिए कॉलेज के सामने कैंपस में पार्किंग की सुविधा रहेगी। मुख्य समारोह में सांसद संतोष करेंगे ध्वजारोहण पीजी कॉलेज मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह होगा। इस दौरान राजनांदगांव लोकसभा के सांसद संतोष पांडेय ध्वाजारोहण कर करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। समारोह में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *