फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन

भास्कर न्यूज | कवर्धा व्यापमं के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के रिक्त पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा होगी। इसके लिए व्यापमं ने पूर्व में एक जुलाई से 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए थे। संशोधित ऑनलाइन आवेदन फिर से मंगाए गए हैं। इसके तहत 12 अगस्त से एक सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में आवेदन कर चुके आवेदकों को फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं है। वहीं 31 अगस्त को होने वाली फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। अब संभावित परीक्षा तारीख 12 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए व्यापमं की वेबसाइट vyapameg. cgstate.gov .in का अवलोकन कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *