बलौदा बाजार| जिला अधिवक्ता संघ बलौदा बाजार के द्विवार्षिक कार्यकाल हेतु मतदान आगामी 19 अगस्त, मंगलवार को संपन्न होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिनेश तिवारी, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी सीमा रानी करीम तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी नारायण यादव एवं सोनम साहू ने जानकारी दी कि मतदान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अभिभाषक कक्ष में होगा।


