भास्कर न्यूज |जांजगीर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के 225 पदों पर भर्ती निकली है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य सेंटरों में इनकी नियुक्ति की जाएगी। व्यावसायिक परीक्षा मंडल से परीक्षा आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 13 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 3 सितंबर है। व्यापमं की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, इन पदों के लिए 21 सितंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह भर्ती रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभागों के लिए होगी। सबसे ज्यादा बस्तर में 58 पद हैं। इसके बाद सरगुजा में 57, बिलासपुर में 55 और रायपुर में 55 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। व्यापमं की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.i n पर जाकर अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी, पीएचसी व सब पीएचसी में की जाएगी।


