शहीदी पर्व पर शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया

लुधियाना| श्री गुरु नानक सत्संग सभा उपकार नगर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में मुख्य सेवादार कमलजीत सिंह की अध्यक्षता में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में पाठ किए जा रहे हैं। इस अवसर पर गुरुद्वारा की महिला सत्संग सभा की ओर से नित्य सांय 4 बजे श्री सुखमणि साहिब के पाठ कर चौपाई साहिब के पाठ किए गए। उपरांत शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर बीबी गुरबख्श कौर ने कहा कि श्री सुखमणि साहिब के पाठ को सुखों की मणि कहा गया है। इस पाठ को करने से घर परिवार में सुख शांति रहती है और गुरु साहिब की मेहर रहती है। 30 मई तक रोजाना गुरु घर आकर संगत की ओर से पाठ किए जाने है इसलिए इन दिनों गुरु घर आकर हाजरी अवश्य लगाएं। हेड ग्रंथी रघुबीर सिंह ने संगत को गुरु घर से जोड़ते हुए कहा कि नेक कमाई करते हुए वाहेगुरु के बताए रास्ते पर चलकर यदि जीवन बिताएंगे तो उस वाहेगुरु की मेहर आप पर रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *