लुधियाना| भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस की मीटिंग राष्ट्रीय निदेशक नरेश धींगान की अगुवाई में हुई। इस अवसर पर अजय पाल दीशावर और नरेश धींगान ने कहा कि वह समाज की कुरीतियों जैसे अनपढ़ता, भ्रूण हत्या के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगे और बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर के विचारों का प्रसार करेंगे। इस मौके पर भावाधस पंजाब कन्वीनर सुरेंद्र, जिला संयोजक पिंका चंडालिया, कोषाध्यक्ष महेश द्रविड, आकाध लोहट, राजेश टांक, रवि मतंग, राकेश सबरवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।


