शहीद किसी भी देश और समाज की अमूल्य धरोहर होते हैं : डिप्टी कमिश्नर

अमृतसर| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जलियांवाला बाग में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर महात्मा गांधी जी की तस्वीर एवं शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किए गए और दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस जवान तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान देशभक्ति की धुनों के माध्यम से शहीदों को नमन किया गया। डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह ने कहा कि आज हम जो स्वतंत्रता की हवा में सांस ले रहे हैं, वह शहीदों की कुर्बानियों का ही परिणाम है। शहीद किसी भी देश और समाज की अमूल्य धरोहर होते हैं और वे आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहते हैं। उन्होंने युवाओं से महात्मा गांधी जी द्वारा दिखाए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के सुपरिंटेंडेंट अशनील कुमार, नाज़र सुखविंदर सिंह, ज्ञान कुमार, सन्नी कुमार अदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *