गणतंत्र दिवस गर्व और सम्मान का पर्व है : अंजना गुप्ता

अमृतसर| डीएवी इंटरनैशनल स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रिंसिपल डॉ. अंजना गुप्ता की अध्यक्षता में ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ थीम के अंतर्गत किया गया। विद्यार्थियों ने प्रिंसिपल डॉ. अंजना गुप्ता का स्वागत पौधा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया। देश की आन-बान-शान को दर्शाते हुए तीनों सेनाओं की वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने प्रभावशाली मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया। प्रिंसिपल डॉ. अंजना गुप्ता ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का पर्व है। यह दिन हमारे संविधान, लोकतंत्र और समान अधिकारों का प्रतीक है। नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों, कारगिल विजय और ऑपरेशन सिंदूर की भावपूर्ण झलक दिखाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *