शहीद क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मल के ग्रह गांव पहुंचेगी मशाल रैली:नरेंद्र तोमर बोले- अंग्रेजी शासन को नींव से उखाड़ना क्रांतिकारियों का उद्देश्य

मुरैना के अंबाह में अमर शहीद स्वतंत्रता सैनानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की 98 वीं पुण्यतिथि का कार्यक्रम ग्राम बरवाई में शहीद पार्क में हुआ। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर इसमें मुख्य अतिथि रहे। मुरैना से गई मशाल रैली बिस्मिल के ग्रह गांव पहुंच सम्पन्न हुई। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि क्रांतिकारियों का सिर्फ एक ही मकसद था अंग्रेजी शासन की नींव जड़ से उखाड़ फेंकना। पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकुल्ला खा, रोशन सिंह ने भी इसी मकसद से अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया । यह सब नई पीढ़ी को सीख देते है कि देश से बढ़कर कोई नहीं है। सुबह बीटीआई परिसर स्थित पंडित रामप्रसाद बिस्मिल मंदिर पर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। कलेक्टर ने बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और उनके जीवन व बलिदान को याद किया। निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित
जिला शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में चयनित पांच छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए गौरी गुप्ता (कक्षा 12वीं, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोरसा) को मिला। द्वितीय पुरस्कार 7 हजार रुपए दिव्यांशी शर्मा, तृतीय 5 हजार रुपए प्राची तोमर, चतुर्थ 2100 रुपए आंशिक शर्मा और पंचम 1100 रुपए तपस्या परमार को प्रदान किए गए। मंदिर से निकली मशाल रैली, गृह गांव में होगा समापन
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद बिस्मिल मंदिर से मशाल जलाकर रैली का शुभारंभ किया गया। यह रैली बिस्मिल चौराहा, न्यू हाउसिंग बोर्ड, रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय और बड़े गांव अंबाह होते हुए बिस्मिल के गृह गांव बरवाई पहुंची।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *