धार में शहीद दिवस के अवसर पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय के शासकीय सेवकों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया गया। कलेक्टर मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि देश की आजादी और अखंडता के लिए अमर शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी से शहीदों के त्याग और समर्पण से प्रेरणा लेकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की स्वतंत्रता और एकता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया। सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


