महात्मा गांधी ने सभी वर्ग-धर्म, समुदाय को सम्मान दिलाया:बुरहानपुर में कांग्रेसी बोले- गांधी का विचार दुनिया भर में प्रासंगिक

बुरहानपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जिलेभर में शहीद दिवस मनाया गया। बुरहानपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा गांधी को सत्य, अहिंसा, प्रेम और भाईचारे का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि गांधीजी ने देश को स्वतंत्रता दिलाने के साथ-साथ ऐसे भारत की कल्पना की थी, जहां सभी धर्मों, वर्गों और समुदायों को समान सम्मान मिले। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शेख रुस्तम ने कहा कि गांधीजी ने सत्य, अहिंसा और प्रेम को अपना धर्म बनाया और इसी मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्र कराया। उनके विचार आज भी भारत ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं। कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के आदर्शों और संवैधानिक मूल्यों पर चलते हुए लोकतंत्र, सामाजिक सद्भाव और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने गांधीजी के बताए मार्ग सत्य, अहिंसा और सद्भाव पर चलने का संकल्प भी लिया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद काजी, नगर निगम अध्यक्ष अनीता यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी शिवचरण शर्मा, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सरिता भगत, पार्षद मोहम्मद हफीज, आशीष भगत, शेख आरिफ, महेंद्र चौकसे, डॉक्टर फिरोज बेग, निखिल खंडेलवाल, कैलाश पाटिल, शैली कीर, राजकुमार वाछवानी, शहजाद नूर, शेख फरीद, जिया उल हक अंसारी, मोहम्मद मर्चेंट, राजेश भगत, वसीम बक्श, शेख रफीक और मंसूर सेवक सहित कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं, नेपानगर में भी कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस और ग्रामीण कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली सहित अन्य नेता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *